यूनानी चिकित्सा में है एम्नीसिया यानी भूलने की बीमारी का इलाज

यूनानी चिकित्सा में है एम्नीसिया यानी भूलने की बीमारी का  इलाज

रोहित पाल

भूलने की बीमारी के वास्तविक लक्षण वह हैं जिनसे याददाशत, सोच-विचार, और सामाजिक चिंतन क्षमताएं प्रभावित होने से दिनचर्या में रुकावट आती है। तकनीकी रूप से यह धीरे-धीरे होने वालाा रोग है। जो दिमाग की तंत्रिका कोशिकाओं को प्रभावित कर बोलचाल में समस्या, स्मरण शक्ति का कमजोर होना, भ्रम, निराशा और व्यक्तिगत व व्यावहारिक परिवर्तन उत्पन्न करता है। इस रोग से ग्रसित लोगों में डिप्रेशन, अग्रेशन, और परिश्रम जैसे मनोवैज्ञानिक लक्षण विकसित हो जाते हैं।

कारण:

  • 65 वर्ष से अधिक आयु हो जाने पर। 
  • दिमाग में प्रोटीन का असामान्य तरीके से जैम जाना।
  • अनुवांशिक परिवर्तन।
  • दिमाग की रक्त वाहिकाओं में रुकावट या खून का संचालन कम होना।
  • सिर में दोबारा चोट की जगह चोट का लग जाना।
  • औषधीय या संक्रमणीय प्रतिक्रिया

लक्षण:

1- ज्ञान संबंधी परिवर्तन-

  • याददाशत में कमी आ जाना। 
  • बोलचाल में कठिनाई होना। 
  • किसी काम की प्लानिंग व योजना बनाने में कठिनाई होना।
  • समय, स्थान या पहचान में धोखा होना।

2- मनोवैज्ञानिक परिवर्तन-

  • व्यक्तिगत परिवर्तन होना।
  • सोच-विचार कर पाने में असमर्थ होना।
  • असामान्य व्यवहार का होना।
  • दूसरों पर शक करना।
  • उत्तेजना व आवेश।
  • भ्रान्ति का हो जाना।

रोकथाम:

  • स्वस्थ जीवन जीने के सिद्धांतो का पालन करें।  
  • दिमाग को एक्टिव रखें।
  • रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) सामान्य रखें।
  • तनाव व डिप्रेशन से बचें।
  • धूम्रपान से बचें।
  • स्वस्थ भोजन का सेवन करें।
  • संभोग अधिक न करें।
  • अधिक मानसिक कार्य न करें।

उपचार:

1- इन आहारों का सेवन करें-

  • हरीरा जो बादाम, शहद और गेंहू के आंटे से तैयार किया गया हो।
  • मांस आदि का सेवन करें।
  • चने के जोशांद का सेवन करें।
  • अल्जाइमर के दौरान दिमाग में बढ़ने वाले जहरीले बीटा-एमिलॉयड नामक प्रोटीन के प्रभाव को ग्रीन टी के सेवन से कम किया जा सकता है।
  • हरी पत्तेदार सब्जियां, फलियां, साबुत अनाज, मछली, जैतून का तेल अल्जाइमर रोग से लड़ने में मदद करती हैं।
  • फूलगोभी के सेवन से दिमाग तेज होता है। इससे हड्डियां भी मजबूत होती हैं।

2- इन आहारों से बचें-

  • धनिया का अधिक सेवन न करें।
  • खट्टे फलों का अधिक सेवन न करें।
  • अधिक ठंडा पानी व हवा से बचें।
  • सूखे टमाटर, कद्दू, मक्खन, चीज, फ्राइड फूड, जंकफूड, रेड मीट, पेस्ट्रीज और मीठे का सेवन न करें।

 

इसे भी पढ़ें-

अल्‍जाइमर्स और एंजाइटी में संगीत करता है फायदा

डिमेंशिया से इसलिए बचनेे की जरूरत है

फूड प्‍वाइजनिंग के बारे में हर जानकारी यहां मिलेगी

परंपरागत मिट्टी चिकित्सा से कई बिमारियों का इलाज संभव, जानें इसकी लाभ, विशेषताएं व प्रकार

हड्डियों-जोड़ो से कट-कट की आवाज आती है, तो तुरंत ये तीन चीजें खाना शुरू कर दें

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।